top of page

गांधी नेहरू परिवार की डिक्शनरी में भय और डर कभी नही रहा और ना है : दिग्विजय सिंह

सीहोर (निप्र)। शनिवार को भोपाल से महाराष्ट्र प्रवास के समय झागरिया बायपास चौराहे पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन राठौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर श्री सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर कहा कि मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री पर खाद में काला बाजारी कराकर पैसे खाने के आरोप लगाये एवं उनके द्वारा बताया गया कि मैं जब 10 वर्ष मुख्यमंत्री था एवं मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री सुभाष यादव कृषि मंत्री भी थे, इनके द्वारा कभी भी किसानों को खाद की दिक्कत आने दी और नाही खाद की कालाबजारी नही होने दी और कालाबाजारी करने वालों पर तत्काल दण्डात्मक कार्यवाही की जाती थी। मीडिया द्वारा दिग्विजय से पूछा गया कि 2023 में क्या कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो उन्होने कहा कि हम जनहितेशी लड़ाई जमकर लड़ेगें और जनता को महंगाई के मकडज़ाल से छुटकारा दिलायेगें और अब जनता ने मन बना लिया है कि अबकि बार कांग्रेस सरकार ही बनेगी। इसके लिये हमारे परिवार जैसे सभी कार्यकर्ता जमकर पुरी इमानदारी व सक्रीयता के साथ मेहनत कर रहे हैं हमारे गांधी नेहरू परिवार की डिक्शनरी में भय और डर कभी नही रहा और ना है, पुरे देश भर में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा का प्रदेश में आगमन पर भव्य समर्थन मिलेगा और मिल रहा है,।



हम किसी भी धमकी से डरने वाले नही है। हम सब एक जुटता के साथ कांग्रेस की सरकार बनायेगें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य राजु राजपूत, कपिल गौर, पार्षद विवेक राठौर, मुनव्वर मामू हर्षदीप सिंह राठौर, संतोष मालवीय, गोविन्द शर्मा, पियूष मालवीय, कुनाल वर्मा, सुरेश श्रीवास्तव, अशोक मुर्जानी, सन्नु सेन, योगेन्द्र बघेल, मनोहर नामदेव, कपिल सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

1 view0 comments