top of page

काश हमारी टीम को भी मिलें महेंद्र सिंह धोनी जैसे कप्तान: कामरान अकमल


नईदिल्ली । पाकिस्तान के वरिष्ठ विकेटकीपर कामरान अकमल ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को भी सचिन तेंडुलकर की तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई मिलनी चाहिए थी।

धोनी ने अपने करीब 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को 15 अगस्त पर पूर्ण विराम लगाने का फैसला किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद से ही दुनियाभर से धोनी को बधाइयां देने का सिलसिला चल रहा है।

अकमल ने कहा, धोनी टीम को साथ लेकर चले। इस तरह की कप्तानी करना काफी आसान है कि आप सिर्फ अपना स्थान बचाने के लिए खेलें और आपको टीम की हार-जीत की परवाह न हो। लेकिन धोनी की बात थी। वह टीम तैयार करते रहे और उनका अपना प्रदर्शन भी शानदार था। आप देखिए उन्होंने किस तरह के खिलाडिय़ों को तैयार किया, वे अब भी नंबर वन हैं। वह सिर्फ अपने देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहते थे।

अकमल ने कहा, इस तरह के खिलाडिय़ों को यूं चुपचाप विदा नहीं लेनी चाहिए। उन्हें मैदान से विदाई लेनी चाहिए थी, ठीक उसी तरह जैसे सचिन तेंडुलकर को मिली। वह अपने नाम मिस्टर कूल की तरह शांति से चले गए। इस तरह के खिलाड़ी क्रिकेट में विरले ही आते हैं।

अकमल ने कहा, इस तरह के कप्तानों की बहुत जरूरत होती है। हमने इंजी भाई और यूनिस भाई को देखा है। हमने देखा है कि कैसे वे टीम को साथ लेकर चले। महेंद्र सिंह धोनी को भारत के लिए खेलने का मौका मिला और उन्होंने उसके लिए अच्छा प्रदर्शन किया। वह हमारे सामने बहुत अच्छा उदाहरण हैं। उन्होंने न सिर्फ क