केंद्रीय मंत्री मांडविया और मदन कौशिक ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए

उत्तरकाशी । केंद्रीय जहाजरानी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनमुख मांडविया और प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक शुक्रवार को गंगोत्री धाम पंहुचे। दोनों ने गंगा स्नान कर विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद गंगोत्री में भगीरथ शिला दर्शन व स्नान घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों नेताओं ने मां गंगा से कोरोना के खात्मे के लिए प्रार्थना की। उसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री व शहरी विकास मंत्री यमुनोत्री धाम पहुंचे। दोनों ने मां यमुना के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की lउन्होंने मां यमुनोत्री धाम में निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।