कांग्रेसजनों ने पूर्व सीएम दिग्गीराज को दी बधाई

सीहोर। जिले भर के कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों ने प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को राज्यसभा में दोबारा विजय श्री प्राप्त होने पर बधाई दी है। इस मौके पर कांग्रेस के नेता राजू राजपूत सहित अन्य नेताओं ने बधाई थी। इधर आष्टा में भी बधाई दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राज्यसभा के लिए दोबारा चुने गए इसके लिए पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाश परमार सहित कांग्रेस समर्थित पूर्व पार्षदों ने हर्ष व्यक्त किया है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित सभी कांग्रेस विधायकों का आभार भी व्यक्त किया है। श्री परमार ने कहा की देश के उच्च सदन राज्यसभा में चुने जाने पर मध्यप्रदेश के हितो का विधिवत संरक्षण होगा और विकास के कार्यो में तेजी आएगी पूर्व नपा अध्यक्ष ने बताया की इसका लाभ भविष्य में आष्टा क्षेत्र को भी भली भाति मिलेगा क्योकि अपने पिछले कार्यकाल में भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्य सभा सांसद निधि से पुराना बस स्टैंड स्थित सुभाष ग्राउंड मैदान की बॉउंड्रीवॉल के लिए 10 लाख रूपये आवंटित किये थे उक्त निधि से उक्त कार्य पूर्ण भी हो चूका है। साथ ही आष्टा नगर में भविष्य में और अधिक तेज गति से व समावेशी विकास हो इसके लिए नगर में 18 की जगह 24 वार्ड बनाये जाने की स्वीकृति भी तत्कालीन कमलनाथ सरकार से दिलवाई थी। पूर्व नपा अध्यक्ष ने यह भी जानकरी देते हुए कहा नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतो में अध्यक्ष महापौर और सरपंच का प्रत्यक्ष निर्वाचन श्री सिंह जी की देन है। जिसके फलस्वरूप प्रदेश के गांव के साथ शहरो में अधिकार संपन्न जनप्रतिनिधि व पंचायतए नगर पालिका नगर निगम जैसी स्थानीय संस्थाए विकास के कार्य तेजी से करवाने में सक्षम हुए है। जिसका लाभ प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को मिला है। श्री सिंह के राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाश परमार, खालिद पठान, शैलेश राठौर, प्रदीप प्रगति, घनश्याम जांगड़ा, बाबूलाल मालवीय, जाहिद गुडू, नरेंद्र कुशवाह, सुभाष नामदेव, सईद टेलर, अयाज पठान, आतु मौलाना, अनिल धनगर, अंसार अली, अनिल मल्ला आदि ने बधाई दी।