
कलेक्टरनीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह ने खरीदा तिरंगा
मैंने आज अपना तिरंगा लिया, क्या आपने लिया : कलेक्टर श्री सिंह

नर्मदापुरम ( निप्र) "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत कलेक्टर नर्मदापुरम श्री नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह सोमवार को सपत्नीक मीनाक्षी चौक नर्मदापुरम पहुंचे। उन्होंने यहां देवाशी स्व सहायता समूह के झंडा वितरण केंद्र से तिरंगा खरीदा। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज लेने की भी अपील की। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के नागरिकों को अपने संदेश में कहा की मैने आज अपना तिरंगा ले लिया हैं, क्या आपने लिया ? उन्होंने कहा कि पूरा भारत वर्ष आजादी का अमृत काल पूरे उत्साह के साथ मना रहा हैं। आइए हम भी अभियान में सहभागी बनें। राष्ट्र के गौरव और सम्मान के प्रतीक हमारे राष्ट्रीय ध्वज को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे सम्मान और गरिमा के साथ अपने घर, संस्था व सार्वजनिक स्थानों पर फहराए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। पुलिस अधीक्षक डॉ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतिक हैं। सभी नागरिकों से आग्रह है कि आइए पूरे सम्मान के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। इस दौरान एसडीएम श्रीमती वंदना जाट, एसडीओपी श्री पराग सैनी, सीएमओ श्री विनोद शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।