कमलनाथ की मांग, विद्युत मंडल के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दे सरकार

भोपाल,(आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मप्र विद्युत मंडल में सेवाकाल के दौरान सामान्य रूप से दिवंगत हुए कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दिये जाने हेतु सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया है।
कमलनाथ ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में शासकीय/ अद्र्ध शासकीय/ निगम/ मंडलों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवाकाल के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दिये जाने का प्रावधान है। शासकीय सेवक की सेवाकाल में मृत्यु के पश्चात उसके परिवार का जीवन यापन सुरक्षित रूप से हो सके इस हेतु अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाती है, परंतु ऊर्जा विभाग के अंतर्