एमसीडी चुनाव : आप ने पाया बहुमत, भाजपा ने मारा शतक

नई दिल्ली(ए.)। दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी 134 सीटों पर जीत मिली है। वहीं भाजपा को 104 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस पार्टी ने 9 सीटें जीती और तीन अन्य के खाते में गई हैं। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक आम आदमी पार्टी 134 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी रही है। 250 वार्डों के लिए हुए मतदान में बहुमत के लिए 126 सीटों पर जीत जरूरी थी। वोट शेयर के अनुसार आप पार्टी को 42.05 प्रतिशत, भाजपा को 39.09 प्रतिशत, कांग्रेस को 11.68 प्रतिशत, निर्दलीय 3.46 प्रतिशत वोट मिलें हैं। वॉर्ड-1 नरेला (महिला) से आप उम्मीदवार स्वेता खत्री, वॉर्ड-2 बांकनेर (सामान्य) से आप उम्मीदवार दिनेश कुमार, वॉर्ड-3 होलंबी कलां (महिला) से आप उम्मीदवार नेहा, वॉर्ड-4 अलीपुर (सामान्य) से भाजपा के योगेश, वॉर्ड-5 बख्तावरपुर (महिला) से भाजपा उम्मीदवार जनता देवी, वॉर्ड-6 बुराड़ी (सामान्य) से भाजपा के अनिल कुमार त्यागी, वॉर्ड-7 कादीपुर (महिला) से आप की मुनेश देवी, वॉर्ड-8 मुकुंदपुर (सामान्य) से भाजपा उम्मीदवार गुलाब सिंह, वॉर्ड-9 संत नगर (महिला) से आप प्रत्याशी रूबी, वॉर्ड-10 झड़ौदा (सामान्य) से आप के गगन चौधरी, वॉर्ड-11 तिमारपुर (महिला) से आप उम्मीदवार प्रोमिला गुप्ता, वॉर्ड-12 मलकागंज (एससी महिला) से भाजपा की रेखा, वॉर्ड-13 मुखर्जी नगर (सामान्य) से भाजपा के राजा इकबाल सिंह, वॉर्ड-14 धीरपुर (महिला) से आप की नेहा अग्रवाल, वॉर्ड-15 आदर्श नगर (सामान्य) से आप के मुकेश कुमार गोयल, वॉर्ड-16 आजादपुर (महिला) से भाजपा की सुमन कुमारी, वॉर्ड-17 भलस्वा (सामान्य) से आप के अजीत यादव, वॉर्ड-18 जहांगीरपुरी (महिला) से आप उम्मीदवार टिम्सी शर्मा, वॉर्ड-19 स्वरूप नगर (सामान्य) से आप उम्मीदवार जोगिंदर राणा, वॉर्ड-20 समयपुर बादली (महिला) से भाजपा उम्मीदवार गायत्री यादव।
वॉर्ड-21 रोहिणी - ए (सामान्य) से आप उम्मीदवार प्रदीप मित्तल, वॉर्ड-22 रोहिणी - बी (महिला) से आप उम्मीदवार सुमन अनिल राणा, वॉर्ड-23 रिठाला (सामान्य) से भाजपा के नरेंद्र कुमार सिंह, वॉर्ड-24 व