top of page

उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाएगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

सर्व विप्र समाज की बैठक में लिए गए अनेेक आवश्यक निर्णय


नर्मदापुरम (निप्र)। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा पूर्व वर्षों की तरह भगवान परशुराम प्रकटोत्सव इस वर्ष हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया जाएगा। दो वर्ष तक कोरोना के कारण गोपाल मंदिर में पूजन पाठ तक जन्मोत्सव मनाया जाता रहा है। अब इस वर्ष सर्व ब्राह्मण समाज ने तैयारियां शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए सर्व ब्राह्मण समाज जिला नर्मदापुरम संगठन महामंत्री पंडित दिनेश तिवारी ने बताया कि आगामी 1 मई को महिला शाखा द्वारा विविध सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। वहीं 2 मई को सेठानी घाट से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर पुन: सेठानी घाट पहुँचेगी। तथा प्रकटोत्सव दिवस 3 मई अक्षय तृतीया को सुबह 8 बजे से श्रीगोपाल मंदिर में भगवान का पूजन अभिषेक सम्पन्न होगा।

कार्यक्रम के संबंध में समस्त सनातन धर्मावलंबियों के साथ एक बैठक गीता मैरेज पैलेस में आयोजित की गई है। जिसमें पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा, पं गोपाल प्रसाद खड्डर, अरूण दीक्षित, दिनेश तिवारी,चंद्रशेखर दुबे,युवराज तिवारी, भूपेश थापक, रत्नेश तिवारी, तरूण तिवारी, नीरजेश त्रिपाठी, केएन त्रिपाठी, प्रकाश तिवारी, मांडवी शर्मा,आरती शर्मा, सफलता तिवारी, अध्यक्ष पंडित रामकुमार गुबरेले, गोविंद दुबे। महिला शाखा अध्यक्ष ममता शर्मा, तहसील अध्यक्ष डा भारती शर्मा, परशुराम सेना नगर अध्यक्ष पीयूष दुबे, ब्राह्मण छात्र शक्ति नगर अध्यक्ष शिवेश दुवे सहित अनेक विप्र समाज के वरिष्ठजन शामिल हुए।



0 views0 comments