आज का राशिफल

मेष :
आज का दिन सभी राशियों के लिए शुभफलदायी होगा। यात्रा सामान्य रूप से लाभप्रद रहेगी। आज किसी प्रकार के कानूनी विवाद में आपको राहत मिल सकती है। सांयकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढऩा संभव है। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
वृषभ :
आज आपका दिन कुछ मिलाजुला हो सकता है। अधिकारियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। व्यय अधिक होगा। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनाए रखें, समाज में सम्मान बढ़ेगा। आज भाग्य 72 फीसदी साथ देगा।
मिथुन :
आज ग्रहों के प्रभाव से आपको किसी प्रकार का दुख हो सकता है। राजनीतिक मामलों में भी रुकावट आ सकती है। दोपहर के बाद कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। अच्छे लोगों के साथ से अच्छे कार्य करेंगे। रात के वक्त किसी मंगल कार्य में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। आज भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।
कर्क :राशि स्वामी चंद्रमा आपको शुभ फल देने वाला है। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। अच्छे कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज प्रशंसा के साथ उन्नति के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें। आज भाग्य 79 फीसदी साथ देगा।
सिंह :
आज का दिन मिश्रित फलकारक है, समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। सभी प्रकार के कार्यों में आज सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको दांपत्य जीवन में भी सुख का अनुभव होगा और साथ ही संतान की ओर मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिल सकती है। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।
कन्या :
आज ग्रहों के उत्तमआज का राशिफल 8 अगस्त शनिवार को चंद्रमा का संचार मीन राशि में हुआ रहा है। इस राशि में चल रहे चंद्रमा कर्क राशि पर मेहरबान रहेंगे। सिंह राशि वालों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। अन्य राशियों पर आज सितारों का कैसा प्रभाव रहेगा आइए देखें। योग से आपको सुख संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। समाज में आपके सम्मान में इजाफा होगा और परिवार के लोगों से आपकी अच्छी बनेगी। मित्रों के सहयोग से आपके कई कार्य पूर्ण होंगे और नौकरी करने वालों को भी आज मुनाफा होगा। व्यापारियों के लिए भी आज लाभ का दिन है। आज भाग्य आपका 75 फीसदी साथ देगा।
तुला :आज आपके राशि स्वामी शुक्र की शुभ दृष्टि से आपको सांसारिक सुख भोग का लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य म