top of page

आज का राशिफल


मेष:

भाग्य स्थान में चल रहा चंद्रमा आज आपको धर्म-कर्म और आध्यात्म की ओर आकर्षित कर रहा है। आज आप अपनी निर्णय क्षमता से लाभ प्राप्त करेंगे। सेहत का ध्यान रखें, बदलते मौसम में सर्दी जुकाम की परेशानी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सहभागिता से आपका सम्मान बढ़ेगा। भाग्य 87 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है।


वृषभ:

आज आपको संतान पक्ष से खुशी मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से आवश्यक सहयोग मिलेगा। सुख साधनों में विस्तार होगा। शाम से लेकर रात तक धर्म-कर्म और के कार्यों में सहभागी हो सकते हैं। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। भाग्य 88 प्रतिशत तक मेहरबान है।


मिथुन:

आज आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं दे रही है, ऐसा लगेगा जैसे विचारों का अकाल पड़ गया हो। कोई बड़ा फैसला आज ना लें। नौकरी करने वाले दिन को संयम से बिताएं, अधिकारियों की कृपा रहेगा, अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है। रात का समय मनोरंजन और आनंद में बीतेगा। भाग्य 65 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।


कर्क:

सितारे आज अनुकूल चल रहे हैं। अगर आपका प्रमोशन रुका हुआ है तो आज इस दिशा में बात आगे बढ़ सकती है। आपकी बात-चीत से लोग प्रभावित होंगे। निर्णय क्षमता का लाभ मिलेगा। खान-पान में तैलीय और मसालेदार भोजन से परहेज रखें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


सिंह:

आज का दिन करियर और फैमली लाइफ के लिए अनुकूल दिख रहा है। नौकरी में आपका प्रभाव और अधिकार बढ़ेगा, आर्थिक लाभ और सम्मान भी प्राप्त कर पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। कहीं से अचानक धन लाभ मिल जाने से मन में अभिमान आ सकता है, संयमित रहें। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।


कन्या:

आप आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा, उत्तरदायित्व भी बढऩे वाले हैं। शौक मौज की चीजों पर धन का व्यय हो सकता है। अपके सद्व्यवहार का शुभ फल आपकी संतान को मिलेगा। कारोबार में दिन लाभप्रद रहने वाला है। रुचिकर भोजन के प्रति आज आपका आकर्षण बढ़ेगा लेकिन, खान-पान में सेहत का जरूर ध्यान रखें। भाग्य 76 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।


तुला:

आज आप अच्छे काम करें क्योंकि ऐसा ना हो छोटी-मोटी गलती से आपको नुकसान हो जाए। सरकार की नीतियों का आपको लाभ मिलेगा। किसी भी प्रकार के जोखिम भरे कार्य से दूर रहें। किसी भी तरह की बहसबाजी से बचें अन्यथा मान-हानि की आशंका बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ मनमुटाव हो सकता है, आप हर चीज पर बातचीत करें तभी मतभेद दूर होंगे। भाग्य 75 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।


वृश्चिक:

नौकरी करने वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि के योग बन रहे हैं और आपका पद भी बढ़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं का आपको लाभ मिलेगा। साहस एवं पराक्रम के सामने आपके विरोधी कुछ नहीं कर पाएंगे। शाम के समय आप ईश्वरीय ज्ञान की तरफ बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष से आपके संबंध सुधरेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाग्य 80 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।


धनु:

आज आप गुरु ज्ञान और उनकी सेवा में अपना समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपके प्रोजेक्ट को लेकर मदद करेंगे। संतान की तरफ से कुछ परेशानी हो सकती है। आप किसी पर ज्यादा विश्वास ना करें अन्यथा विश्वासघात हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय भाग्यशाली है। माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 78 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।


मकर:

आज आपके अंदर सुबह से ही एनर्जी रहेगी, जिसका फायदा आपको कार्यक्षेत्र में देखने को मिलेगा। कुछ अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं। आपके प्रमोशन और आय दोनों में वृद्धि होगी। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। वाहनों से आज आप दूर रहें। छात्र किसी भी तरह की गलतफहमी में ना रहें, मेहनत करें अन्यथा परिणाम सही नहीं होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती देखने को मिलेगी। भाग्य 75 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।


कुंभ:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। अगर आप किसी चीज की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं तो आपको लाभ होगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आप नई योजनाओं की तरफ ध्यान देंगे। भाग्य 77 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।


मीन:

आज आप स्वास्थ्य का ध्यान रखें और घर से बाहर निकलते समय पूरी सुरक्षा के साथ निकलें। आप नई योजनाओं की पूर्ति के लिए कर्ज ले सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के वाद-विवाद और राजनीति से दूर रहें। विदेश से आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। भाग्य 77 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

0 views0 comments