top of page

आज का राशिफल


मेष:

आज अचानक ही वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। दाम्पत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों में संलग्नता बढ़ेगी। कार्यों में जल्दबाजी से बचें, संयम बनाए रखें। पिता पक्ष से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, चाचा से लाभ प्राप्त होगा। पहले व तीसरे पहर पारिवारिक अशांति हो सकती है। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।


वृषभ:

किसी पराक्रम के कार्य और पुरूषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। कोई चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन में सुख समृद्धि आएगी। प्रेम संबंधों में पिछले कुछ समय से चली आ रही दूरियां समाप्त होंगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा और मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। भाग्य 84 प्रतिशत साथ देगा।


मिथुन:

लाभकारी समय है युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी। छोटे बच्चों के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों से उपहार व सम्मान की प्राप्ति होगी। कनिष्ठ सदस्यों अथवा संतान पक्ष के कारण परेशानी हो सकती है। खान-पान में परहेज करवाना ही युक्ति संगत है अन्यथा अपच अजीर्ण का प्रभाव रहेगा। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।


कर्क:

कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी आपको दबाव में रखेंगे। परिवर्तन की आकांक्षा भी रहेगी। पारिवारिक खर्चो में वृद्धि आर्थिक संतुलन खराब कर सकते हैं। छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। आयत-निर्यात से जुड़े व्यापारियों को कुछ शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शुभ संदेश भी आएगा व पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। भाग्य 86 प्रतिशत साथ देगा।


सिंह:

पारिवारिक परेशानियां सिर उठा सकती हैं। आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण व्यवहार में परिवर्तन करना होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के संबंध में गलत निर्णय कठिन होगा। आपको अपनी भाषा शैली पर ध्यान देने की जरूरत है। भविष्य की योजनाओं हेतु क्षेत्र विशेष के विशेषज्ञों की सलह मददगार होगी। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।


कन्या:

भागदौड़ और परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की प्रक्रियाओं में व्यस्तता रहेगी। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। प्रेम जीवन मधुर बना हुआ है। मित्रों से कुछ निराशा हाथ लगेगी। व्यय की पूर्ति होगी। सब अपने आप ठीक होगा। आपकी कार्यशैली में एक नया निखार आएगा। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।