top of page

आज का राशिफल


मेष:

मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का आज अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। शाम तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। भाइयों तथा मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। छात्रों के लिए मनचाहे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। शिवकृपा की अनुभूति होगी। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।


वृषभ:

आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में पराजय, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। भाग्य 87 प्रतिशत साथ देगा।


मिथुन:

आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है, आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी, अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। छात्रों को कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।


कर्क:

आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे, आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद सिद्ध होंगे। भाई-बहनों से संबंधों में सुधार होगा। प्रेम संबंधों से उपहार की प्राप्ति के योग हैं। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।


सिंह:

आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म-आध्यात्म के मामले थोड़ा समय निकाल लेना अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। आपके द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों से आपकी मान-पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा। भाग्य 87 प्रतिशत साथ देगा।


कन्या:

आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार से आपको लाभ होगा। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।