आज का राशिफल

मेष:
मेष राशि वाले बुद्धि और लगन से कठिनाईयों से निकल पाएंगे। धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज काम के सिलसिले में यात्रा भी हो सकती है। छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, अत: प्रय प्रतिशतशील रहें। अपने आप पर विश्वास रखें, जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान मिलेगा। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।
वृषभ:
आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। परिवार के सहयोग से आपके उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रेम जीवन नवीनता व मधुरता आएगी। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।
मिथुन:
आज आपका समय तेजी से आगे बढऩे का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। अत: व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें। अपने कार्य में ध्यान केंद्रत करें। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।
कर्क:
आज का दिन किसी बहन-भाई की चिंता में व्यतीत हो सकता है, क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिंता आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं। राजकीय क्षेत्र के जातकों के कार्यों की अधिकारीगण सराहना करेंगे, सहयोगियों में आपकी स्वीकार्यता का विकास होगा। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।
सिंह:
आज आपको कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। प्रेम जीवन में नया उत्साह आएगा, रिश्तों को नया रूप देना का समय है। माता-पिता का स्नेह प्राप्त होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।
कन्या:
बिजनस के लिए भागदौड़ आपको करनी पड़ सकती है, उसके नतीजे लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन लाभ आपको प्राप्त होगा। घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। स्वच्छ जल का सेवन करें, विष्णु जनित रोगों से सावधान रहें। अधिकारी वर्ग तथा सहयोगियों का समर्थन प्राप्त होगा। भाग्य 78 प्रतिशत साथ