top of page

आज का राशिफल


मेष:

आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। वैवाहिक जीवन भी आज आनन्ददायक बीतेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। सायंकाल से रात्रि तक पत्नी व बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग है। घूमने-फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आज आपके कई कार्य पूर्ण होने से मन एक संतुष्टि रहेगी। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।


वृषभ:

राशि स्वामी शुक्र की अपने भाव में स्थिति और चन्द्रमा का मकर राशि पर संचार आश्चर्य और मन:संतोष का देने वाला है। किसी बहुप्रतीक्षित शुभ परिणाम से भी हर्ष होगा। रात्रि का समय प्रियदर्शन-हास्य विनोद में व्यतीत होगा, जिससे आपके दिमाग को भी रिलेक्स मिलेगा। आज शाम को आपके घर में मेहमानों के आने से महफिल जम सकती है। वक्त अच्छा कटेगा। भाग्य आज 87 फीसदी साथ देगा।


मिथुन:

राशि आधिपति बुध प्रथम भाव में तथा चन्द्रमा मकर राशि फिर कुंभ राशि में संचार करेगा। आज जो भी काम आप करेंगे सरलता से बन जाएगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे वैधानिक दस्तावेजों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें ताकि बाद में कुछ गलत न हो। आज भाग्य 75 फीसदी साथ देगा।


कर्क:

राशि से षष्ठम शत्रु भाव में धनु राशि का गुरु और सप्तम भाव में चन्द्रमा आज सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता देने वाला है। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। बच्चे खेलकूद में तो पत्नी हास्य रस में विभोर रहेगी। दूसरों की मदद करने से सकून मिलेगा। सायंकाल में किसी विद्वान प्रशासक स