आज का राशिफल

मेष:
आज मन की एकाग्रता में कमी आ सकती है। वाद-विवाद से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन निवेश अथवा स्थिर सम्पत्ति के बारे में विचार-विमर्श अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। वहीं पत्नी की सेहत खराब होने की वजह से परेशानी हो सकती है। आज भाग्य 50 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और नए मित्र भी बनेंगे जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। आज भाग्य 90 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और धन भी प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों की शुभदृष्टि से कार्यसफलता और लाभ मिलेगा। पिता के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है। व्यस्तता अधिक होने से आज थकान हो सकती है। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
दिन का आरम्भ मानसिक सबलता एवं शांतिपूर्वक वातावरण से होगा। आर्थिक लाभ की पूरी उम्मीद है। सभी का सहयोग, कार्यों में सफलता आज अवश्य प्राप्त होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। मगर कोई भी निर्णय जल्दी में न करें ताकि आगे जाकर आपको पछताना पड़े। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें। आज भाग्य 79 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर संयम बरतने तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। जमीन जायदाद खरीद के मामले में सारे कागजात अच्छे से परख लें, और तभी कोई फैसला लें। आज भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।
कन्या:सामाजिक दृष्टि से आज आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। नए कार्य शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण दिन है। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वन्दियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आज भाग्य आपका 89 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज सभ