आज का राशिफल

मेष:
ग्रहों के द्वारा ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि आपको इस समय हर काम को सोच समझकर और धीरे धीरे आगे बढऩे का उपक्रम करना चाहिए। अगर आप जल्दीबाजी और तीव्रता से किसी काम को अंजाम देने की कोशिश करेंगे तो हो सकता है बात बिगड़ जाए। धीरे- धीरे काम करने में जो आनंद है वह स्थायी और लाभप्रद होगा।
वृषभ:
अब आप अपने आपको भाग्यशाली कहने में अधिक इंतजार नहीं कर पाएंगे क्योंकि जल्दी ही भाग्य आपके ऊपर मेहरबान होने वाला है। यदि आप किसी पुराने काम धंधे को बंद करके नया काम खोलना चाह रहे हैं तो अच्छा लाभ होगा।
मिथुन:
आज के दिन आपको ऐसे लगेगा कि जैसे बुरा वक्त अब टल गया है। अपने ही लोगों के बीच में जो हालत आपको झेलनी पड़ रही है, उसके लिए भी आप अब अधिक शर्मसार नहीं हो सकते जो कुछ भी आपने दूसरों के लिए किया है।
कर्क:
अपने कार्यक्षेत्र या व्यापार में आज आपको अपनी बेहतर स्थिति और पहचान बनाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सिर्फ बात करने से या ऊंची ऊंची डींगे हांकने से कोई बड़ा आदमी नहीं बन जाता है। नया साल तांबे के पाद से शुभ रहेगा।
सिंह:
जिन घरेलू समस्याओं से आप जूझ रहे हैं उनको हल करने के लिए आपको कुछ सामाजिक संपर्क और लोगों से बातचीत करनी होगी। यह काम कुछ ऐसे है जो धन या हैसियत के बावजूद बिना दूसरों की मदद के हल नहीं हो सकते हैं। शत्रुओं पर विजय कारक है।
कन्या:
आज के दिन आपको अपने सामाजिक दायरे में उठने बैठने से विशेष सम्मान हासिल हो सकता है। दोस्तों और मित्रों के प्रभावक्षेत्र में रहकर किसी संस्था की सदस्यता लेना आपके लिए हितकर होगा। अगर आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस कर रहे हैं तो उसके लिए भी उपचार केन्द्र में जाकर दवा कराएं। मंगलमय दिन रहेगा।
तुला:
इस समय आपके गिरते स्वास्थ्य पर सबकी नजर गई हुई है यह कुछ ऐसा मामला भी हो सकता है जिसमें आप स्वयं लापरवाही बरत रहे हैं। सुबह जल्दी उठकर सैर सपाटा का आनन्द लेना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अगर आपका तनमन स्वस्थ्य रहेगा तो जीवन भी उमंग से भरा रहेगा।
वृश्चिक:
अपने कामकाज को संवारने में आप आज के दिन कर्म से ज्यादा भाग्य पर भरोसा रख सकते हैं। किसी के कहने पर पूजा पाठ तंत्र मंत्र का सहारा भी ले सकते हैं लेकिन यह सब एक अस्थायी उपचार है। वास्तविकता यह है कि आपके कामकाज के तौर तरीके लोगों को समझ में कम ही आते हैं।
धनु:
आज आप किसी प्रकार के अनुबंध के कागज पत्रों में हस्ताक्षर करने के लिए आतुर रहेंगे। यदि किसी की जमानत दे रहे हों तो उसमें सावधानी रखना जरूरी है। किसी ऐसे व्यक्ति की सहायता न करें जिसको आप पूरी तरह जानते न हों। किसी पुस्तकालय में जाने की बात पक्की हो सकती है।
मकर:
आज के दिन अपने कामकाज में आपकी मजबूत स्थिति के लिए कुछ लोग आपको अपनी ओर खींचने की चेष्टा कर सकते हैं। यदि आप अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र को गम्भीरता से लें तो कहीं और जगह जाने या भटकने की जरूरत नहीं है। आप जहां भी स्थिर रूप से काम करेंगे वही जगह आपको फायदेमंद साबित हो जाएगी।
कुंभ:
इस वक्त आपको समय के साथ स्वयं को भी बदलने की कोशिश करनी चाहिए। आप इन बातों पर गंभीरता से ध्यान दें तो अपने करियर में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। दूसरों के मामलों को सुलझाने की बजाय अपनी समस्या देखें।
मीन:
आज आप अपने अंदर कुछ ताजगी और हल्कापन महसूस करेंगे। काफी दिनों से चल रहा मानसिक तनाव अब खुद ब खुद गायब हो रहा है। अपनी मुश्किलों को नजरअंदाज करके और अपने साथ घट रहे बुरे वक्त के दौर को भूल कर दोपहर बाद कुछ मन बहलाव करने की इच्छा भी जाग सकती है। कीर्ति वृद्धि कारक रहेगा।