top of page

आज का राशिफल


मेष:

आज आय के नए स्रोत बनेंगे। लेकिन व्यापार में धन खर्च होने से आपकी जेब थोड़ी ढीली हो सकती है। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनैतिक सहयोग मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे।


वृषभ:

राशि से अष्टम भाव में केतु शनि का शुभ योग आपको मनमुताबिक लाभ दिलाने में सहायक सिद्ध होगा। धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


मिथुन:

आज मकर राशि का चंद्रमा आपके पराक्रम की वृद्धि कर रहा है। धन ऐश्वर्य वृद्धि से शत्रु ईर्ष्या करेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यवसाय में अरसे से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।


कर्क:

राशि स्वामी चंद्रमा सप्तम भाव में संचार कर रहा है। यह किसी अंतर्विरोध को जन्म दे सकता है। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे।


सिंह:

आज आपकी राशि पर चंद्रमा मकर का और पंचम भाव में धनु: राशिगत केतु अभिष्ट सिद्धि कारक है। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक के लेन-देन में सावधानी रखें।


कन्या:

आज आपकी राशि से चतुर्थ बुध शनि योग बना हुआ है। अत: आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में रहेंगे। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ होगा।


तुला:

राशि पर चतुर्थ घर का चंद्रमा तृतीय भाव में केतु बुध आज आपके पुरुषार्थ और पराक्रम की वृद्धि करेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे।


वृश्चिक

:व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें लाभ का योग बन रहा है। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी-रोजगार में सफलता मि