top of page

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ-हवन, मांगे पूरी करने की मांग

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनिश्चित कालीन हड़ताल 18 दिनों से जारी


सीहोर (निप्र)। टाउन हॉल के बाहर पिछले 18 दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय वृद्धि, एरियर के भुगतान और नियमित कर्मचारी घोषित करने की मांग कर रही हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ-हवन किया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना कर शीघ्र ही मांगे पूरी कराने के लिए मांग की।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका कल्याण समिति संघ का प्रदेश स्तरीय अनिश्चित कालीन हड़ताल व धरना प्रदर्शन जारी है। टाउन हॉल के बाहर पिछले 18 दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही हैं। लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हो सकी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका कल्याण समिति संघ जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने बताया कि काम के एवज में आंगनबाड़ी कर्मियों को दिये जा रहे मानदेय की राशि अत्याधिक कम है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका कल्याण समिति संघ की कार्यकर्ताएं 29 मार्च से टाउन हॉल के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी हैं। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा, सचिव नन्दा कुशवाहा, परियोजना अध्यक्ष सफिया बानो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका मौजूद थीं।