top of page

असम को देश में हेल्थ हब के रूप में विकसित किया जाएगा: अमित शाह


गुवाहाटी (ए)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मंगलवार को गुवाहाटी के खानापाड़ा स्थित पशु चिकित्सा खेल मैदान में भाजपा गठबंधन की दूसरी सरकार की पहली वर्षगांठ भव्य समारोह में मनाई गई। इस मौके पर शाह ने असम में परिवर्तन का जिक्र करते हुए कहा कि आंदोलन, हिंसा के स्थान पर शांति के माहौल की शुरुआत हुई है। असम को देश में हेल्थ हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

केंद्रीय गृहमंत्री ने सत्र (मठ) की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की। उन्होंने कहा एक साल में 10,700 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना बड़ी बात है। कोरोना प्रबंधन में सफलता के लिए असम सरकार धन्यवाद की पात्र है। कोरोना के दौरान डेढ़ करोड़ लोगों को ढाई साल तक मुफ्त चावल दिया गया।शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 9,000 से अधिक चरमपंथी मुख्यधारा में लौटे हैं। पिछले छह वर्षों में किसी भी बांग्लादेशी ने घुसपैठ नहीं की है।


असम के हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। असम को देश में एक हेल्थ हब के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। गृहमंत्री ने असम में हुए उपचुनाव के साथ गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) चुनाव में भाजपा के विजय ध्वज