
अशोक कचनेरिया बने मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

सीहोर। मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष महेन्द्र शर्मा द्वारा सीहोर जिले के संघ पदाधिकारियों की सहमति उपरांत सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान करते हुए अशोक कचनेरिया को मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ सीहोर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अशोक कचनेरिया को मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के सीहोर जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति किये जाने पर समस्त सदस्यों द्वारा प्रांताध्यक्ष को आभार प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया गया है । श्री कचनेरिया को बधाई देने वालों में सहदेव सिंह ठाकुर ( गोलू भाई ) , कुमेर सिंह मेवाडा , विष्णु कचनेरिया , कमल पारीक , राजेन्द्र पाल , दिलीप सिंह तोमर , नवीन शर्मा , राजेश पारीक , प्रदीप मालवीय , भागीरथ परमार , उमराव सिंह , उमेश खरे , रहीम खान , विष्णु प्रसाद राठौर , कैलाश विश्वकर्मा , रेखा कुश्वाह , सुधा देवी , उत्तम तिवारी , शरद जमोडिय़ा , मनीष कचनेरिया प्रमुख हैं ।