top of page

अशोक कचनेरिया को बनाया कर्मचारी संघ का अध्यक्ष


सीहोर। मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने कर्मचारियों में सक्रिय रहने वाले अशोक कचनेरिया को मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री कचनेरिया ने कहा कि शीघ्र ही संघ की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। श्री कचनेरिया को बधाई देने वालों में दिलीप सिंह तोमर, कुमेर सिंह मेवाड़ा, सहदेव सिंह, उमेश खरे, रहीम खां, गुरुदत्त मिश्रा, मुन्ना लाल, गोवर्धन, सलीम, कुलदीप, विरेन्द्र आदि शामिल थे।