top of page

अर्जुन कपूर ने चार महीने बाद शुरू की शूटिंग


कोरोना वायरस के चलते फिल्म इंडस्ट्री पर ताला लगा हुआ था और शूटिंग्स बंद दी। अब शर्तों के साथ शूटिंग के लिए इजाजत दे दी गई है। अर्जुन कपूर इस वायरस के कारण अपने परिवार के साथ समय बिता रहे थे और अब उन्होंने चार महीने के बाद शूटिंग शुरू की है। उन्होंने फिल्म के सेट से सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह कमरे की तरफ पोज दे रहे हैं और सेट पर क्रू मेंबर्स ने पीपीई किट और मास्क पहन रखे हैं। अर्जुन कपूर ने इस तस्वीर के साथ लिखा, हम सभी को नए नॉर्मल में एडजस्ट करना होगा और धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को रिसेट करना होगा। मेरा कामकाजी जीवन फिर से शुरू हो चुका है और 4 महीने के बाद मैंने कुछ शूट किया है। सब बदल चुका है। नया वर्ल्ड ऑर्डर स्वीकार है। अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर ऐक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने कॉमेंट करते हुए लिखा, चलो अब अपनी फिल्म जल्द पूरी की जाए।

सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाले अर्जुन कपूर अपनी पोस्ट के जरिए फैंस का एंटरटेन करते रहते हैं। इसके साथ ही इम महामारी के दौरान वह लगातार फैंस को सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते रहते हैं।

बता दें कि अर्जुन कपूर अपनी अगली अनाम फिल्म में रकुलप्रीत सिंह के साथ नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा जब दोनों स्टार्स स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। अर्जुन कपूर आखिरी बार डायरेक्टर आशुतोष गोवरिकर की फिल्म पानीपत में नजर आए थे।

0 views0 comments