
अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर की झांकी के साथ निकली रामनवमी की भव्य शोभायात्रा
मंदिरों में गूंजे भए प्रकट कृपाला दीनदयाला के जयघोष

नर्मदापुरम (विलक्षण सक्सेना)। नर्मदानगरी में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भक्ति भाव व उत्साह के साथ मनाया गया। शहर में शाम को ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसी के साथ शहर के सभी राममंदिरों के साथ अन्य मंदिरों में जन्मोत्सव के अवसर पर देापहर के समय उत्सवी माहौल रहा। कडक़डाती धूप और तेज गर्मी के बाद भी शहर में सभी मंदिरों में दोपहर के 12 बजे रामीजन्म के उत्सव हुए। पूजन आरती की गई। भगवान श्रीराम के जन्म की स्तुति भय प्रकट कृपाला, दीनदयाला का सामूहिक स्तुतिगान हुआ। शहर के नर्मदा तट के पास तिलक भवन के सामने सत्संग चौक पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा के साथ बीते नो दिनों से जारी श्रीरामचरित मानस के नवान्ह पारायण का समापन हुआ। इसी के साथ दोपहर में यहां पर भगवान श्रीराम का जन्म महोत्सव मनाया गया। भजन कीर्तन आरती के बाद के पंजीरी और फलों का प्रसाद वितरण किया गया।
शाम को निकली भव्य शोभायात्रा
श्रीरामजन्मोत्सव समिति के द्वारा सेठानी घाट से शाम के समय भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। जिसमें शहर के अनेक श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। सिख समाज, ग्वाल समाज, सिंधी समाज, के द्वारा लस्सी के लंगर शीतल जल से स्वागत किया गया। इसके अलावा अन्य अनेक संगठनों व्यापारियों तथा शहर वासियों ने भी जगह-जगह शीतल जल आईसक्रीम के साथ ही पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। सतरस्ता काली कमेटी के द्वारा सतरस्ते पर फूल बिछाए गए। शोभायात्रा में इस बार सबसे अधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह ऐतिहासिक शोभायात्रा रही। जिसमें शहर के सभी प्रमुख लोग उत्साह से शामिल हुए। खासकर युवाओं की टीम में सक्रियता ज्यादा रही। वरिष्ठजनों में पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, पं गोपाल प्रसाद खड्डर, पं भाल चंद खड्डर,योगेश तिवारी, प्रताप महाराज, डा वैभव शर्मा, महेंद्र चौकसे, दिनेश तिवारी, केके थापक, बल्ला राय, मनीश शर्मा, सहित सैंकडों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। महिेलाओं का समूह भी भजन व नृत्य करते हुए शामिल रहा। बीते दो वर्ष से कोरोना के कारण शोभायात्रा स्थगित होती रही। दोनों वर्ष की कसर इस बार निकल गई।
रघुवंशी समाज ने निकाली वाहन रैली
रामनवमी के अवसर पर रघुवंशी समाज के द्वारा एक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली जिसमें युवा के साथ ही वरिष्ठजन व महिलाएं भी शामिल हुई। पैदल के बाईक तथा अन्य वाहनों में सवार समाज के लोगों ने शहर के प्रमख मार्गों से चल समारोह निकाला।
मां नर्मदा सहयोग संस्था ने श्रीरामजन्मोत्सव शोभायात्रा पर की पुष्प वर्षा
रामनवमी के पावन पर्व पर मां नर्मदा सहयेग संस्था ने भगवान श्रीरामचंद्र जी की शोभायात्रा का सतरस्ते पर पुष्पहार व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके साथ ही स्थानीय सेठानी घाट पर पहुंच कर भगवान श्रीराम की आरती में भी सहभागिता कर पुन्य अर्जित किया। संस्था की महिलाओं ने भगवान से प्रार्थना की विश्व में शंति हो एंव सभी स्वास्थ्य रहें। स्वागत करने वालों में नीरजा फौजदार, रामगोपाल चौबे, सफलता तिवारी, भारती शर्मा, ममता कुशवाहा, शारदा जैन, अशोक श्रीवास्तव, आशा बाजपेयी, वंदना शर्मा, उषा अग्रवाल आदि उपस्थित थी।