top of page

अभी और बिगड़ेंगे हालात : अगले 5 दिनों तक पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों में चलेगी भयंकर शीतलहर


नई दिल्ली,(आरएनएस)। देश में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। कई राज्यों में कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। खासकर उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्य ऐसे हैं जहां सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा है। सड़कों पर गाडिय़ां रेंगती दिखाई दे रही हैं। आए दिन तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम की पहली जबरदस्त ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। वहीं बाजारों में दुकानदार अलाव जलाकर ठंड से बचते देखे गए। मंगलवार को तड़के से ही छाए घने कोहरे के करण ठंडक और बढ़ गई। इतना ही नहीं इस ठंड के बीच कई राज्यों में बारिश ने भी लोगों को परेशान कर दिया है।देश में 23 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग की माने को अगले पांच दिनों तक दिल्ली, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह