top of page

अधिक रोजगार पैदा करने समुद्री अर्थव्यवस्था का दोहन करें : नायडू



नई दिल्ली ,। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आज वैज्ञानिकों से जल संसाधनों के संरक्षण और जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी समस्याओं से निपटने के लिए अभिनव समाधान प्रस्तुत करने का आग्रह किया।

उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों से तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा करने और समाज के लाभ के लिए समुद्र तटीय बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रौद्योगिकी की आवश्यकता है।

उन्होंने समुद्र के पानी को पीने के पानी में बदलने के लिए अलवणीकरण संयंत्र जैसी प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए एनआईओटी की सराहना करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि ऐसी प्रौद्योगिकियां किफायती हों।

उपराष्ट्रपति ने राष्ट्र की समग्र प्रगति में समुद्री अर्थव्यवस्था के महत्व की चर्चा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की कि एनआईओटी मत्स्य पालन और जलजीव पालन, नवीकरणीय महासागर ऊर्जा, बंदरगाह और नौवहन, अपतटीय हाइड्रोकार्बन, समुद्र की तलहटी खनिज और

समुद्री जैवप्रौद्योगिकी सहित समुद्री अर्थव्यवस्था के छह प्राथमिकता वाले स्तंभों पर काम कर रहा है।

उपराष्ट्रपति ने बताया कि समुद्री अर्थव्यवस्था में कार्बन अनुक्रम, तटीय संरक्षण, सांस्कृतिक मूल्य और जैव विविधत