
अतिवृष्टी से खेत में गल गया सोयाबीन
सीहोर (निप्र)। मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नाम का ज्ञापन तहसीलदार अमित सिंह को किसान स्वराज संगठन जिलाध्यक्ष विनय सिंह दांगी के नेतृत्व में दिया है। किसान स्वराज संगठन ने अतिवृष्टी से खेत में गल गई सोयाबीन की फसल का सर्वे कराने और पीडि़त किसानों को पर्याप्त मुआवजा देने सहित लहसून प्याज उत्पादक किसानों को मंडी में लहसून प्याज का भावांतर या फिर समर्थन मूल्य देने की मांग की है।
किसान स्वराज संगठन जिलाध्यक्ष विनय सिंह दांगी ने कहा की लहसुन प्याज के उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रहा है। वर्तमान में अतिवृष्टि के कारण सोयाबीन की फसल भी खराब हो रही है जिसके कारण किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। रवि की फसल की तैयारी में भी किसान को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसानों की समस्या को देखते हुए लहसुन प्याज का उचित मूल्य दिलाए जाने और सोयाबीन फसल का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को फसल बीमा क्लेम दिलवाए जानकी मांग सरकार से की गई है। यदि सही समय पर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होगा सकता है। ज्ञापन देने वालों में सुनील दांगी,शकील खान, नारायण सिंह वर्मा, भैरू सिंह, प्रहलाद, राधेश्याम, मनोहर सिंह दांगी आदि बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।