अजय देवगन की पत्नी के रोल में दिखेंगी श्रिया सरन

ऐक्ट्रेस श्रिया सरन इन दिनों अपने पति के साथ विदेश में लॉकडाउन हैं। आने वाले समय में वह एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म में अपने रोल को लेकर खुलासा किया।
श्रिया ने बताया कि वह फिल्म में अजय देवगन की पत्नी के रोल में दिखेंगी। उनकी फ्लैश बैक स्टोरी चलेगी। कई फील्डगुड सीन्स हैं। वह शूटिंग के लिए भारत आएंगी। बता दें, यह दूसरा मौका होगा जब अजय और श्रिया किसी फिल्म में साथ दिखेंगे। इससे पहले दोनों दृश्यम में एकसाथ नजर आए थे।
इस दौरान श्रिया ने प्रभास को लेकर भी अपनी राय जाहिर की। उन्होंने कहा, प्रभास बेहतरीन ऐक्टर हैं। वह हमेशा से गुड लुकिंग लगते रहे हैं। मुझे उनकी आंखें बहुत पसंद हैं। वहीं, एनटीआर के बारे में श्रिया ने कहा कि उनके साथ काम करना मजेदार होता है।
आलिया का साउथ डेब्यू
बात करें आरआरआर की तो इसमें न सिर्फ अजय देवगन बल्कि बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अहम रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म से वह अपना साउथ डेब्यू करेंगी।